सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खिलाड़ियों को मंच देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लगातार दूसरे वर्ष भी यहां पर 12 टीमों के मध्य मुकाबले खेले जा रहे है। वहीं सोमवार को खेले गए मुकाबले में डीएसवाईडब्ल्यू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केबी टीम को 6-2 के बड़े अंतर से पराजित किया। टीम की जीत के हीरो युवराज कन्नौजिया रहे, जिन्होंने शानदार 4 गोल दागे। वहीं अल्तमाश सिद्दीकी ने 2 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डीएसवाईडब्ल्यू ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और शानदार तालमेल के दम पर 6-2 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। केबी टीम की ओर से शिवेंद्र का शानदार प्रदर्शन हालांकि केबी टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन शिवेंद्र ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी शानदार स्किल्स के दम पर 2 गोल किए। उनके दोनों गोल दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे और उन्होंने पूरे मैच में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के चर्च मैदान पर मंगलवार की शाम को आवासीय और सीहोर बाइज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी और दर्शकों को एक शानदार मुकाबले की उम्मीद है।
सोमवार, 29 जून 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : युवराज के 4 गोल की बदौलत एक तरफा मुकाबले में डीएसवाईडब्ल्यू ने केबी टीम को 6-2 से हराया
सीहोर : युवराज के 4 गोल की बदौलत एक तरफा मुकाबले में डीएसवाईडब्ल्यू ने केबी टीम को 6-2 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें