ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 16 जून । ताजपुर प्रखंड के मुर्गियाचक में मंगलवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता एवं भाकपा (माले) प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा गरीबों, खेत मजदूरों और मेहनतकश लोगों के अधिकारों की लड़ाई समेत भूमिहीन को वासभूमि-आवास, जरूरतमंदों का रद्द राशनकार्ड को बहाल करने, शिक्षा- चिकित्सा एवं बुलडोजर राज के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने ताजपुर थाना कांड संख्या 98/26 के तहत मोटरसाइकिल मिस्त्री संजीव सहनी हत्याकांड के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं न्याय की मांग को लेकर 22 जून को ताजपुर थाना का घेराव किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। मौके पर मो. कादीर, मो. अख्तर, सुखिया खातून, रुखसाना खातून, जहाना खातून, मो० सितारे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सदस्यता अभियान के दौरान संगठन विस्तार और जनसमस्याओं को लेकर आगामी संघर्षों पर भी चर्चा की गई।
मंगलवार, 16 जून 2026
समस्तीपुर : मुर्गियाचक-ताजपुर में खेग्रामस ने शुरू किया सदस्यता अभियान
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें