सीहोर : बिजलोन में अवैधानिक रूप से किया जमीन पर कब्जा, परिवार ने की कार्रवाही की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2026

सीहोर : बिजलोन में अवैधानिक रूप से किया जमीन पर कब्जा, परिवार ने की कार्रवाही की मांग

Jansunwai-sehore
सीहोर। राजस्व विभाग तहसील सीहेार के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजलोन में पट्टे की भूमि पर अवैधानिक रूप से कब्जा कर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। जनसुनवाई में पहुंचे पीडि़त बुजुर्ग के परिवार ने जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग जिला प्रशासन से की है। परिवार के साथ पहुंचे बाबूलाल पिता नाथूराम ने डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को बताया कि जीवन यापन के लिए सरकार ने पिता को सालों पहले शासकीय योजना अंतर्गत कृषि भूमि को पट्टा दिया था भूमि पर हमारे परिवार के द्वारा खेती किसानी की जा रही थी अचानक बीते साल हमला कर गांव केे बापूसिह पिता सुखराम के द्वारा हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। परिजनों के द्वारा विरोध करने पर बापूसिह मारपीट करता है और जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी देता है। पूर्व में तहसील कार्यालय में भी आवेदन दिया है और पुलिस को भी बताया गया है लेकिन संबंधित पर कोई ठोस कार्रवाही नहीं की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: