सीहोर : देश व्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम दिया कलेक्ट्रेट में ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2026

सीहोर : देश व्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम दिया कलेक्ट्रेट में ज्ञापन

  • ओबीसी के आंकड़े अलग से दर्ज न करने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा

Obc-protest-sehore
सीहोर। जनगणना मकान सूचीकरण में ओबीसी के आंकड़े अलग से दर्ज न करने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के तहत सोमवार को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा संभाग अध्यक्ष चांद सिंह मेवाड़ा, जिला संयोजक धूल सिंह धम्म, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा जनम सिंह परमार, दिव्यांग संघ प्रदेश अध्यक्ष बलराम सिंह भदौरिया, बीवीएफ जिला संयोजक फूल सिंह मालवीय, विदिशा लोकसभा प्रभारी धन सिंह मालवीय के द्वारा डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया गया। जनगणना मकान सूचीकरण में ओबीसी के आंकड़े अलग से दर्ज करने की मांग की जा रही है। मांगो के समर्थन में सोमवार को देश के 31 राज्यों के 625 जिलों में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम यह ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है। आंदोलन के तीसरे चरण में 22 जून को राष्ट्रव्यापी रैली-प्रदर्शन भी किया जायेगा। मांग की गई है कि जनगणना एप फार्म के माध्यम से की जा रही है जिस में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य का कॉलम दिया गया है लेकिन ओबीसी के साथ प्लानिंग बनाकर यह धोखेबाजी की जा रही है जिस के तहत ओबीसी का कॉलम ही गायब कर दिया गया है। स्पष्ट है कि जाति गणना 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी के आंकड़े नहीं जुटाए जा रहे है। जनगणना का कार्य मोबाइल के माध्यम से किया जायेगा। जानकारी का कोई भौतिक रूप में रेकॉर्ड नहीं होगा और न ही यह जानकारी मांगी जाने पर उपलब्ध कराई जायेगी। अगर रेकॉर्ड की गयी जानकारी गलत है तो कोई जिम्मेदार ही नहीं होगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धमेंद्र मेवाड़ा, अजय कुशवाहा, हरीश लोधी, मनोज पाटीदार, हरि सिंह, नर्बत सिंह, पीएस सोलंकी, दिनेश वर्मा, हरि जाटव, संजय बालकिमी आदि आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: