सीहोर : मंडी थाना पुलिस ने किया भतीजी के साथ मारपीट करने वाले भाई भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2026

सीहोर : मंडी थाना पुलिस ने किया भतीजी के साथ मारपीट करने वाले भाई भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sehore-police-action
सीहोर। भतीजी के साथ मारपीट करने वाले भाई और भतीजों के खिलाफ मंडी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। भूमि के लिए भाई भतीजों ने भतीजी को पेट में लात मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की गंभीरता देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने आरोपियों पर कार्रवाही करने के आदेश दिए थे  सीएसपी अभिनंदना शर्मा के निर्देश पर मंडी थाना टीआई सुनील मेहर के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रधान आरक्षक प्रमोद तोमर ने जिला अस्पताल पहुंचकर सुनीता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश£ीलता पूर्ण हरकत करने महिला को गाली देने, जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने के लिए मारपीट करने, मृतक व्यक्ति की जबरन जमीन हड़पने और झूठे मनगंढत सबूत बनाने के लिए सुनीता पिता स्व. छोटेलाल कुशवाह की शिकायत पर आरोपी गेंदालाल कुशवाह पिता किशनलाल नि. मण्डी. जगदीश कुशवाह पिता गोविन्द कुशवाह,रामचंदर कुशवाह पिता सुंदरलाल कुशवाह पटेल मार्केट  सुंदर गार्डन और नीरज कुशवाह पिता जगन्नाथ नि.गणेश मंदिर रोड के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115,&15,2&& के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुुलिस केे द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपियों गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाएगी। कृषि भूमि को लेकर गणेश मंदिर के पास स्थित एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा है जहां पर खसरा नम्बर की भूमि को छोड़कर जबरदस्ती अन्य निजी भूमि पर डरा धमका कर सड़क बनाई जा रही थी गुरूवार को वृद्धा कमला कुशवाह पति स्व. छोटेलाल कुशवाह और उनकी बेटी सुनीता के साथ जगदीश, सुरेश, गोरधन,रामचंदर, देवेन्द्र, गेंदा, विजय, संजय, मुुकेश आदि ने जमकर मारपीट की थी और सुनीता कुशवाहा के पेट में लात मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मंडी थाना पुलिस के द्वारा ही सुनीता को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था। जहां पर डाक्टरों ने भी सुनीता की गंभीर अवस्था बताई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: