मधुबनी : तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का हुआ समापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

मधुबनी : तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का हुआ समापन

Jan-sahyog-camp-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 18 जून । आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। विदित हो कि राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निदेश पर जिले के सभी 21 प्रखंड मुख्यालयों में 16, 17 एवं 18 जून तक आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में आमजनों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन जमा किया गया। सभी प्राप्त आवेदनों पर जांचोपरांत कारवाई की जा रही है।


शिविर के दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित शिविर में विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, बाल विकास परियोजना, पंचायत राज, मनरेगा, जीविका समेत अन्य विभागों द्वारा स्थापित सहायता काउंटरों पर पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। तीन दिनों तक चले इस शिविर में राशन कार्ड में सुधार एवं नए आवेदन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पारिवारिक लाभ योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति दिलाना तथा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाना है। तीन दिवसीय इस जन सहयोग सह कल्याण शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में संतोष और उत्साह का वातावरण देखा गया। लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ समस्याओं के सरल, त्वरित और पारदर्शी समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: