लंदन में हजारों कश्मीरी पाकिस्तान-विरोधी मार्च के लिए सड़कों पर उतरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जून 2026

लंदन में हजारों कश्मीरी पाकिस्तान-विरोधी मार्च के लिए सड़कों पर उतरे

Kashmiri-protest-in-london
लंदन में हजारों ‘ब्रिटिश कश्मीरी’ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में मार्च निकाले के लिए ‘पार्लियामेंट स्क्वेयर’ में इकट्ठा हुए। भीड़ ने बैनर लहराए और पाकिस्तानी बलों के खिलाफ ‘‘क्रांति’’ के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (जेएएसी) के समर्थन में मानवाधिकारों की बहाली तथा क्षेत्र में फैलाए जा रहे ‘‘आतंकवाद’’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘पाकिस्तानी सेना वापस जाओ’’ जैसे नारे भी लगाए। उन्होंने पीओके में आम नागरिकों की कथित हत्याओं, महिलाओं के उत्पीड़न और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल प्रयोग पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने ‘न्याय’ की मांग करते हुए नारे लगाए और क्षेत्र में हाल में सामने आई अशांति की घटनाओं को उजागर करने के लिए तख्तियां लहराईं। यह विरोध मार्च इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रैडफोर्ड स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए इसी तरह के प्रदर्शनों के बाद निकाला गया। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) समेत कई संगठनों ने तथाकथित क्षेत्रीय सरकार के उस फैसले पर गहरी चिंता जताई है, जिसके तहत संजेएएसी को आतंकवाद-रोधी कानूनों के अंतर्गत प्रतिबंधित कर दिया गया है। पीओके के रावलाकोट में पुलिस और जेएएसी कार्यकर्ताओं के बीच हाल में हुई झड़पों में कई नागरिक और पुलिसकर्मी मारे गए हैं। भारत का स्पष्ट मत है कि पाकिस्तान ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं: