किशनगंज (संवाददाता), 8 जून। आगामी मॉनसून को देखते हुए जिला प्रशासन और सेना के बीच बाढ़ राहत-बचाव की तैयारियों पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ADMO आदित्य कुमार सिंह ने की, जिसमें बेंगडुबी मिलिट्री स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नावों की तैनाती, सेना के रेस्क्यू दलों की भूमिका और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए मजबूत, कम्युनिकेशन नेटवर्क बनाने पर सहमति बनी। सेना ने आपात स्थिति में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ADMO ने कहा कि सेना के साथ बेहतर तालमेल से जिले की बाढ़ नियंत्रण और राहत तैयारियां और मजबूत होंगी,ताकि जान-माल का नुकसान न्यूनतम हो सके।
सोमवार, 8 जून 2026
किशनगंज : बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर सेना-प्रशासन की समन्वय बैठक
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें