सीहोर : वॉर्ड क्रमांक 19 में 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली का हुआ लोकार्पण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2026

सीहोर : वॉर्ड क्रमांक 19 में 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली का हुआ लोकार्पण

  • नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

Sehore-nagar-palika-development
सीहोर। शहर में नगर पालिका परिषद के द्वारा विकास कार्य तेजी से किए जा रहा है। रविवार को वॉर्ड क्रमांक 19 में विकास कार्यों को गति देते हुए राकेश के घर से अक्षय के घर तक निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया। लगभग 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर नागरिकों और वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष श्री राठौर का आभार व्यक्त किया है। शहर के अनेक वार्ड ऐसे थे जहां पर सालों से कार्य नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा रहता था, इसके लिए वर्तमान नगर पालिका ने करोड़ों रुपए के विकास कार्य हर वार्ड में बिना भेदभाव के किए है।


नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य जनहितकारी कार्यों को लगातार स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वॉर्ड क्रमांक 19 में यह निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूर्ण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर पालिका जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, सभापति नरेंद्र राजपूत, कमलेश राठौर, दीदी चिंचोले, अभय सर, संगीता राय, मनीष कुशवाहा, दिनेश शर्मा, मुकेश कालरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित जोशी, बाबूलाल जैन सहित वॉर्ड क्रमांक 19 के बड़ी संख्या में नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर एवं परिषद का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: