मुंबई : मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने माइल्स मंतज़ारिस से की सगाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जून 2026

मुंबई : मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने माइल्स मंतज़ारिस से की सगाई

Mithun-chakrawarthy-daughter-engage
मुंबई । अभिनेत्री दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मित्र और रंग संयोजक (कलरिस्ट) माइल्स मंतज़ारिस के साथ सगाई कर ली है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की बेटी दिशानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सगाई की कई तस्वीरें साझा कीं। दोनों का विवाह आगामी छह दिसंबर को संपन्न होगा। दिशानी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "06:12:2026। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे सहज और हमेशा का फैसला।" साझा की गई तस्वीरों में दिशानी सफेद रंग की पोशाक में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि मंतज़ारिस गहरे रंग की कमीज और स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में मंतज़ारिस घुटनों के बल बैठकर अभिनेत्री के सामने विवाह का प्रस्ताव रखते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मंतज़ारिस ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोबारा साझा किया है।दिशानी चक्रवर्ती 'द गेस्ट', 'टू फेस्ड' और 'फ्रूट बाउल' जैसी कई लघु फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ परियोजनाओं में बतौर लेखक और निर्माता भी काम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: