- विश्व संगीत दिवस पर नृसिंह मंदिर में संगीत उपकरण प्रदान
विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शहर के कोलीपुरा स्थित मंदिर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भजन मंडल के सदस्यों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगीत साधकों एवं भजन गायकों को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भजन मंडल के कलाकारों ने भगवान के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते हुए भक्ति भाव में झूम उठे। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षिम मामा ने कहाकि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का माध्यम भी है। भजन मंडल के कलाकार अपनी कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में भजन मंडल के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विश्व संगीत दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़कर सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें