सुपौल : एमएलसी प्रतिनिधि मिथिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मिले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जून 2026

सुपौल : एमएलसी प्रतिनिधि मिथिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मिले

Mithilesh-kumar-meet-prem-kumar
सुपौल । भाजपा की युवा नेता एवं एमएलसी प्रतिनिधि मिथिलेश यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मुलाकात कर सुपौल जिले के कोसी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से मरौना, निर्मली, किशनपुर तथा अन्य प्रखंडों की जनसमस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा। मिथिलेश यादव ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही उन्होंने मांग की कि  कोसी वासी को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल भी उपस्थित रहीं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं मंत्री शीला मंडल ने आश्वासन दिया कि कोसी क्षेत्र की जनता की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाएगा तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मिथिलेश यादव ने कोसी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक आश्वासन देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं मंत्री शीला मंडल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: