- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी विभाग के ऑनलाइन ऑफ लाइन कार्यो का किया बहिष्कार
- टाउनहाल के पास किया धरना प्रदर्शन,जोरदार नारेबाजी कर व्यक्त किया आक्रोश
संविदा कर्मचारियो के द्वारा लम्बे समय से नियमितिकरण का लाभ देने, सामान्य प्रशासन की नीति अनुसार एन.पी.एस. एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करने, अन्य राज्यो की तरह 10 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाने, नियमित कर्मचारियों की भांति मंहगाई भत्ता प्रदान करने, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के वेतन में पी.बी.आई. समायोजित किया जाने,पूर्व की भांति इंडीगेटर किये जाने,शासन द्वारा समकक्षता वेत्तन विसंगति को संशोधित करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित की भांति अवकाश प्रदान करने,शासन की मंशा के अनुसार समान कार्य एवं समान वेतन एवं सुविधायें न मिलने सार्थक एप बंद किया जाने की मांग की जा रही है। चरणबद्ध आंदोलन इस प्रकार रहेगा मई माह में कर्मचाररियों ने काली पट्टी बांधकर विरोद्ध किया। कलेक्टर, सीएमएचओ, बीएमओ को ज्ञापन दिया। जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, मंत्री आदि को अपनी पीड़ा से बताई। जून में कर्मचारी विभाग द्वारा दिये गये ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन कार्यो का पूर्णत: बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।अब 8 जून को जिले के समस्त कर्मचारी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष हरिओम मेवाड़ा सुश्री रुचिरा उइके जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा यादव एवं श्रीमती रजनी सागर उपाध्यक्ष, नितेश वाघमारे सचिव, अमित सिपाही सह-सचिव, अरविंद लोला कोषाध्यक्ष, रोहित सिसोदिया मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र यादव संगठन मंत्री तथा अजय ठाकुर कार्यालय मंत्री श्रीमती हरी ओम शिंदे अध्यक्ष डॉ. रुचि उइके उपाध्यक्ष डॉ. दिव्य डेहरिया, अम्बर मालवीय, मनीष दुबे एवं तरुण राठौर शामिल

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें