मधुबनी : जन औषधि परियोजना के तहत चार दिवसीय एक्सपेरियनशियल लर्निंग प्रोग्राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

मधुबनी : जन औषधि परियोजना के तहत चार दिवसीय एक्सपेरियनशियल लर्निंग प्रोग्राम

Jan-aushdhi-training-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। मेरा युवा भारत मधुबनी के द्वारा जिला युवा अधिकारी अमरेंद्र कुमार रमन के अध्यक्षता में तथा सक्सेना सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना  के अंतर्गत एक्सप्रियनशियल लर्निंग प्रोग्राम ईएलपी का चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र  गूंज महल मधुबनी में किया गया जिसमें कुल छह प्रतिभागी ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहां की जन औषधि केंद्र  के माध्यम से सरकार उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां  बाजार से 50प्रतिशत से 90प्रतिशत तक सस्ती दर पर उपलब्ध कराती है। यह आम जनता के चिकित्सा खर्चों को कम करने और गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का एक बड़ा कदम है। वही युवा स्वयंसेवक सक्सेना सिंह ने छात्रों को सम्बोधन करते हुए कहा कि यहां से मिलने वाली दवाइयां ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले काफी सस्ते होते है तथा उन्होंने कहा कि यह जन औषधि केंद्र के माध्यम से सरकार उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां  यह आम जनता के चिकित्सा खर्चों को कम करने और गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का एक बड़ा कदम है तथा इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं को केंद्र के दैनिक कामकाज का सीधा अनुभव मिलता है, जिससे इन्वेंट्री मैनेजमेंट (स्टॉक ट्रैकिंग), बिलिंग और बुनियादी रिकॉर्ड रखना सीखते हैं।  अंत में जिला युवा अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षित युवा एवं युवतियों को मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया गया। इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागी श्रवण प्रधान, संजीव कुमार, मुकुल कुमार, आरती कुमारी, राधा कुमारी, प्रीति कुमारी तथा अन्य युवा एवं युवतिया थी।

कोई टिप्पणी नहीं: