वाराणसी : भोजपुरी धूम के साथ पारा म्यूजिक की धमाकेदार एंट्री, ‘राउंड राउंड’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जून 2026

वाराणसी : भोजपुरी धूम के साथ पारा म्यूजिक की धमाकेदार एंट्री, ‘राउंड राउंड’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

Bhojpuri-dhoom-music-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। भोजपुरी संगीत जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पारा म्यूजिक ने अपने नए वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ का भव्य शुभारंभ करते हुए पहला भोजपुरी गीत ‘राउंड राउंड’ लॉन्च किया। गीत में भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की जोड़ी ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वाराणसी में आयोजित भव्य लॉन्च समारोह में भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तथा गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। रिलीज के बाद से ही यह गीत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रहा है।


‘राउंड राउंड’ एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जिसमें आकर्षक संगीत, रंगीन विजुअल्स और भव्य प्रोडक्शन का शानदार मेल देखने को मिलता है। गीत में एंजेल लिजा का ग्लैमरस अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस अवसर पर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गीत मनोरंजन से भरपूर है और उन्हें उम्मीद है कि इसे देश-दुनिया के भोजपुरी प्रेमियों का भरपूर स्नेह मिलेगा। वहीं शिल्पी राज ने इसे ऐसा गीत बताया, जिसकी धुन सुनते ही लोग झूमने लगेंगे। पारा म्यूजिक की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि ‘भोजपुरी धूम’ के जरिए उच्च गुणवत्ता वाला मौलिक भोजपुरी कंटेंट प्रस्तुत करने का लक्ष्य है। सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी संगीत उद्योग में दीर्घकालिक और रचनात्मक निवेश की शुरुआत बताया। गीत के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी मिथुन की है। कंपनी को उम्मीद है कि ‘राउंड राउंड’ जल्द ही भोजपुरी संगीत जगत का बड़ा हिट गीत साबित होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: