सीहोर । कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से किसान कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौहान एवं सीहोर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चौहान की सहमति से सीहोर के सक्रिय और लोकप्रिय युवा नेता भाई पीयूष मालवीय को सीहोर शहर किसान कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। पीयूष मालवीय की इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी का मानना है कि पीयूष मालवीय के कुशल नेतृत्व और ऊर्जावान कार्यशैली से सीहोर शहर में किसान कांग्रेस और मुख्य पार्टी संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी पीयूष मालवीय को सीहोर शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रविवार, 28 जून 2026
सीहोर : शहर किसान कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर पीयूष मालवीय नियुक्त
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें