बीजिंग में संस्कृत और सिद्धम लिपि पर प्रदर्शनी आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

बीजिंग में संस्कृत और सिद्धम लिपि पर प्रदर्शनी आयोजित

sanskrit-lipi-bejing
बीजिंग में संस्कृत सुलेख और सिद्धम लिपि पर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें भारत और चीन की साझा सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि ‘प्रांगण में संस्कृत सुलेख’ शीर्षक से आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े संस्कृत प्रेमियों की कृतियां प्रदर्शित की गईं। इसका आयोजन बीजिंग स्थित कोर्टयार्ड इंस्टीट्यूट ने किया। दूतावास के अनुसार, यह प्रदर्शनी संस्कृत और सिद्धम लिपि की सुंदरता का उत्सव है, जो भारत और चीन के बीच सदियों से चले आ रहे सांस्कृतिक और बौद्धिक आदान-प्रदान को प्रतिबिंबित करती है। सिद्धम लिपि का उपयोग भारतीय बौद्धों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता था और आज भी कुछ पूर्वी एशियाई देशों में मंत्रों तथा धार्मिक ग्रंथों के लेखन में इसका उपयोग किया जाता है। भारत की उप-मिशन प्रमुख एंजेलीना प्रेमलता ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। चीन में हाल के वर्षों में संस्कृत के अध्ययन में एक नया उत्साह देखा जा रहा है। यह प्राचीन भारतीय भाषा बौद्ध धर्म के साथ 2,000 से अधिक वर्ष पहले चीन पहुंची थी और इसने सदियों से चीनी शासकों और विद्वानों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: