नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन ने मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जून 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन ने मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल किया

two-new-minuster-balen-shah-cabinet
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने अपने मंत्रिमंडल में मंगलवार को दो नए मंत्रियों को शामिल किया। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सुदन गुरुंग को गृह मंत्री नियुक्त किया गया जबकि निर्दलीय सांसद महावीर पुन को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष मंत्री बनाया गया। गुरुंग ने वित्तीय अनियमितता और अवैध संपत्ति अर्जित करने संबंधी आरोप लगने के बाद मंत्रिमंडल से पहले इस्तीफा दे दिया था। सरकार द्वारा गठित जांच समिति ने हालांकि उन्हें क्लीन चिट दे दी जिससे उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो गया। पुन, सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार के भी सदस्य थे। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बालेन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 17 हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: