सीहोर : शिवभक्तों में उल्लास, जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

सीहोर : शिवभक्तों में उल्लास, जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना

  • नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया अमरनाथ यात्रियों को पुष्प-माला पहनाकर रवाना

Amarnath-yatra-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी बाबा अमरनाथ सेवा मंडल गल्ला मंडी के तत्वाधान में शाम शहर के रेलवे स्टेशन से कश्मीर स्थित प्रमुख तीर्थ स्थल श्री अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए शहर से श्रद्धालुओं का दल रवाना किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासियों ने 55 सदस्यीय मंडल के अध्यक्ष राम भरोस यादव सहित अन्य का पुष्प माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर जिला संस्कार मंच के पदाधिकारी भी शामिल थे। जोरदार बारिश के मध्य भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और भगवान शिव के जयकारों के मध्य बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया।


नपाध्यक्ष श्री राठौर ने सभी ने यात्रा में शामिल सभी लोगों की मंगल कामना करते हुए भगवान के जयकारें लगाते हुए जत्थे को हरी झंडी देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। सभी यात्री पहलगांव चंदन बाड़ी पहुंचकर इस मार्ग से पवित्र बर्फानी शिवलिंग के दर्शन के लिए चढ़ाई शुरू करेेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि मंडल के द्वारा बड़ी संख्या में श्रद्धालु जत्थे में शामिल होते है और पूरे उत्साह के साथ यात्रा करते है। लगभग दस दिनों के इस सफर में प्रतिदिन भजन और कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है। लगातार कई सालों से इस जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालु बाबा के दर्शन करते है। यहां भगवान शिव हिम शिवलिंग के रूप में मौजूद है। यहां गुफा की छत से टपकने वाले पानी से बर्फ का शिवलिंग बनता है। इस शिवलिंग के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। शिवलिंग के अलावा इस गुफा का महत्व इसलिए भी है क्योंकि मान्यता है कि यहीं भगवान शिव ने पत्नी देवी पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: