सीहोर : बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सीहोर लौटा 55 श्रद्धालुओं का जत्था - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

सीहोर : बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सीहोर लौटा 55 श्रद्धालुओं का जत्था

Amarnath-yatri-sehore
सीहोर। बाबा अमरनाथ सेवा मंडल, गल्ला मंडी, सीहोर के तत्वावधान में आयोजित पवित्र अमरनाथ यात्रा संपन्न कर 55 श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार सुबह मालवा ट्रेन से सीहोर लौटा।बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के सदस्य रामभरोस यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था 3 जुलाई को मालवा ट्रेन से सीहोर से रवाना हुआ था। 10 दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होते हुए पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबा अमरनाथ के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार भी पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान सेवा मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के खाने-पीने और ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था की गई थी।रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागतसफल यात्रा कर लौटे सभी 55 श्रद्धालुओं का मंगलवार सुबह सीहोर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। हिंदू संगठन, सामाजिक संगठन, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और श्रद्धालुओं के परिजन बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचे। सभी ने फूल-माला पहनाकर और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। माहौल बम बम भोले और जय माता दी के नारों से गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा की कृपा से यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हुई। कठिन रास्तों के बावजूद सभी ने सकुशल दर्शन किए।सेवा मंडल ने बताया कि यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु सकुशल हैं। सेवा मंडल द्वारा अगले जत्थों के लिए भी पंजीयन जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: