समस्तीपुर : एक घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ समस्तीपुर शहर, कई मोहल्लों में जलजमाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

समस्तीपुर : एक घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ समस्तीपुर शहर, कई मोहल्लों में जलजमाव

  • भाकपा माले ने नगर निगम पर जलनिकासी मद में करोड़ों रुपये की लूट का लगाया आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

Cpi-ml-samastipur
समस्तीपुर, 10 जुलाई । समस्तीपुर में महज एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहर के काशीपुर, विवेक विहार, आजाद नगर, आदर्श नगर, सरोजनी गली, बारह पत्थर सहित कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति के लिए नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी, सड़क एवं नाला निर्माण के नाम पर नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन पहली ही बारिश में शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि विकास योजनाओं में व्यापक अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में नालों की समुचित सफाई नहीं होने तथा जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं रहने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। भाकपा माले नेता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा नगर निगम के आयुक्त, मेयर, उपमेयर, संबंधित पार्षदों, जेई एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही शहर में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: