मुंबई : 'रामायणम्' का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका, 24 जुलाई की तारीख हुई तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

मुंबई : 'रामायणम्' का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका, 24 जुलाई की तारीख हुई तय

Film-ramaynam
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शुमार 'रामायणम्' अब अपने अगले बड़े पड़ाव की ओर बढ़ रही है। पहली झलक से दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंचाने के बाद मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में एक साथ रिलीज़ होगा। यह सिर्फ एक ट्रेलर लॉन्च नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह दो भागों वाली महागाथा आधुनिक तकनीक, भावनात्मक कहानी और भव्य विजुअल्स का अनूठा संगम होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। 'रामायणम्: पार्ट वन' दिवाली 2026 और 'रामायणम्: पार्ट टू' दिवाली 2027 में आईमैक्स सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 24 जुलाई को आने वाला ट्रेलर अब इस ऐतिहासिक सिनेमाई सफर की सबसे बड़ी झलक बनने जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: