पटना : ऊर्जा और अनुभव का संगम है विधान सभा : सुजीत कुमार सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जुलाई 2026

पटना : ऊर्जा और अनुभव का संगम है विधान सभा : सुजीत कुमार सिंह

Gaura-bauram-mla-sujeet
दरभंगा जिले के गौराबौराम से भाजपा के विधायक हैं सुजीत कुमार सिंह। पिछली विधान सभा में इसी सीट से उनकी पत्नी सवर्णा सिंह विधायक थीं। अपने 8 महीने के राजनीतिक अनुभवों की चर्चा करते हुए वे कहते हैं कि विधायी कार्यों में उनकी भूमिका सकारात्मक रही है। लोगों की समस्याओं के समाधान के बाद उनके चेहरे पर दिखने वाली खुशी संतोष देती है। यही खुशी हमारा पारितोषिक भी है।


सुजीत कुमार सिंह कहते हैं कि उनके पिता, ससुर और पत्नी तीनों विधान मंडल के सदस्य रहे हैं। इस कारण जनता की समस्याओं से पहले से जुड़े रहे थे और उनके समाधान का प्रयास भी करते रहे थे। वे कहते हैं कि विधायिका के सदस्य के रूप में कार्य की शैली में कोई अंतर नहीं आया है। पहले भी जनता का सरोकार सर्वोपरि था और आज भी सर्वोपरि है। लेकिन जनता की अपेक्षाओं में थोड़ा बदलाव आया है। जनता अब चाहती है कि उनके परिवार में शादी-विवाद, श्राद्ध या जन्मदिन जैसे आयोजनों में भी विधायक और सांसद शामिल हों। जनप्रतिनिधि के रूप में अधिकतर कार्यक्रमों में शामिल भी होते हैं। 


सदन में एक साथ तीन पीढ़ियों की उपस्थिति को लेकर सुजीत कहते हैं कि हाउस पीढियों के अंतर को पाटने वाला पुल है। इसमें युवा ऊर्जा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं तो अनुभवी सदस्य अपनी विधायी जानकारी और क्षमता से सदन की कार्यवाही को अर्थपूर्ण बनाते हैं। विधान सभा ऊर्जा और अनुभव का संगम है और इसी संगम की धारा से बिहार के विकास की राह निकलती है।





— बीरेंद्र यादव न्यूज —

कोई टिप्पणी नहीं: