मुंबई : रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

मुंबई : रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग

Rocking-star-yash
मुंबई (अनिल बेदाग) : रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, भव्य प्रोडक्शन डिजाइन और यश-तारा सुतारिया की ताज़गी भरी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। इससे पहले रिलीज हुए ‘तबाही’ ने फिल्म की इंटेंस और भावनात्मक दुनिया से परिचय कराया था, जबकि ‘मदहोश’ कहानी के एक नए और रोमांटिक पहलू को सामने लाता है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के विजुअल स्केल, यश के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और गीतू मोहनदास के निर्देशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म का हर फ्रेम बड़े पर्दे का शानदार अनुभव देने वाला है। गाने ने फिल्म के किरदारों और उनके रिश्तों को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं। मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और केवीएन प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: