सीहोर : सपा कार्यकर्ता देंगे समस्याओं के निराकरण के लिए घर-घर दस्तक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

सीहोर : सपा कार्यकर्ता देंगे समस्याओं के निराकरण के लिए घर-घर दस्तक

  • किसानों मजदूरों आदिवासियों अल्पसंख्यक वंचितों की उठाएंगे आवाज

Samajwadi-party-sehore
सीहोर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समस्याओं के निराकरण के लिए घर-घर दस्तक देंगे। सपा कार्यकर्ता किसानों मजदूरो अनुसूचित जाति जनजाति आदिवासी अल्पसंख्यक वंचित वर्गों की समस्याओं को उठाएंगे। इस दौरान 15 जुलाई से 22 अगस्त तक समाजवादी पार्टी के द्वारा शहरी और ग्रामीण अंचलों में सदस्य अभियान भी चलाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष इंदिरा भील ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव के मार्गदर्शन में एक माह तक सदस्यता और समस्या निवारण अभियान जिले में चलाया जाएगा। सपा कार्यकर्ता किसानो से जुड़ी  खाद बीज बिजली और बीमा राशि नहीं मिलने की समस्या को उठाएंगे भूमि हीन आदिवासी समाज के लोगों को जमीन के पटटे दिए जाने के लिए भी शासन प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की मनमानी अधिक बिजली बिल बिजली कटौती को लेकर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। समाजवादी पार्टी  जिला आध्यक्ष इन्द्रा भील  जिले की सभी तहसीलों में भ्रमण करेगी घर घर जाकर लोगो की समस्या समझेगी और समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: