मधुबनी : भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित हुई मासिक "शौर्य संवाद" बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

मधुबनी : भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित हुई मासिक "शौर्य संवाद" बैठक

Shaurya-samvad-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, मधुबनी द्वारा मासिक "शौर्य संवाद" बैठक का आयोजन दिनांक 30 जून 2026 को प्रखंड कृषि कार्यालय, रहिका (मधुबनी) में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, मधुबनी ने की। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा उनके विधिक एवं प्रशासनिक समाधान के संबंध में विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए एकीकृत भवन हेतु भूमि आवंटन, पुलिस हेल्प डेस्क के सुचारू रूप से कार्य नहीं करने तथा भूमि संबंधी समस्याओं के समयबद्ध समाधान नहीं होने पर अपनी चिंता एवं असंतोष व्यक्त किया। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त) ने संबंधित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस प्रकार की "शौर्य संवाद" बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

कोई टिप्पणी नहीं: