मुंबई : फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

मुंबई : फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास

Urwashi-rautela
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो से विशेष निमंत्रण प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने का दावा उनके वैश्विक सफर में एक नया अध्याय जोड़ता है। इस खास मुलाकात के दौरान इन्फैन्टिनो ने उर्वशी को "ग्लोबल आइकन सुपरस्टार" बताते हुए उनसे मिलकर खुशी जाहिर की, जिसके बाद यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। पिछले कुछ वर्षों में उर्वशी ने फैशन, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी प्रभावशाली मौजूदगी से अलग पहचान बनाई है। दुनिया के बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी आज वैश्विक मनोरंजन जगत में एक चर्चित भारतीय चेहरा बन चुकी हैं। फीफा अध्यक्ष से मिला यह सम्मान केवल उनकी लोकप्रियता का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिभा की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का भी संकेत माना जा रहा है। उनके प्रशंसक इसे देश के लिए गर्व और उर्वशी के अंतरराष्ट्रीय सफर की एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: