मधुबनी : अवैध वधशाला पर छापा, 10 गाय, 4 बछड़े व 30 किलो संदिग्ध गोमांस बरामद, 4 गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 जुलाई 2026

मधुबनी : अवैध वधशाला पर छापा, 10 गाय, 4 बछड़े व 30 किलो संदिग्ध गोमांस बरामद, 4 गिरफ्तार

4-arrest-madhubani
मधुबनी (संवाददाता)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 18वीं वाहिनी और लौकहा थाना पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए लौकहा थाना क्षेत्र के परतीटोला गांव स्थित एक कथित अवैध वधशाला पर छापेमारी की। कार्रवाई में 10 गाय, 4 बछड़े और लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुबह करीब 5:45 बजे शुरू हुए इस अभियान में ड्रोन निगरानी का भी उपयोग किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट बिकाश रॉय ने किया। यह कार्रवाई कमांडेंट कोजा राम लमरोर के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट (डीसी ऑप्स) अजीत सिंह के पर्यवेक्षण में एसएसबी की लौकहा बीओपी और लौकहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों में मकसूद (40 वर्ष), मोहम्मद शाहिद (52 वर्ष), मोहम्मद अकबर (15 वर्ष) तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों, बरामद पशुओं और संदिग्ध गोमांस को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए लौकहा थाना को सौंप दिया है। मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: