सीहोर : आज होगा राजा भोज शॉपिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

सीहोर : आज होगा राजा भोज शॉपिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

  • नगर पालिका ने दो करोड़ की लागत से तैयार किया आधुनिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 40 दुकानदारों को आवंटित हुई दुकानें

Raja-bhoj-shoping-complex-sehore
सीहोर। शहर के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा भोपाल नाके पर निर्मित राजा भोज शॉपिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण आज किया जाएगा। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक कॉम्पलेक्स के निर्माण से शहर को एक नया और व्यवस्थित व्यावसायिक केंद्र मिलने जा रहा है। रविवार को भव्य शॉपिंग कॉम्पलेक्स का शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि राजा भोज शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण से व्यापारियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यवस्थित व्यापारिक वातावरण मिलेगा, वहीं नागरिकों को भी बेहतर खरीदारी की सुविधा उपलब्ध होगी। नगर पालिका भविष्य में भी शहर के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार की जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी। नगर पालिका द्वारा निर्मित इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 40 दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई हैं। कॉम्पलेक्स के शुरू होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: