पटना : जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती : निशांत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

पटना : जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती : निशांत

  • हर जिले में सशक्त होगी नेत्र चिकित्सा सेवा, आधुनिक उपकरणों से लैस होंगे जिला एवं अनुमंडलीय अस्पताल

health-minister-nishant
पटना (रजनीश के झा)। राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में जिला अस्पतालों एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में संचालित Eye OPD तथा Eye Operation Theatre (Eye OT) की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों का अंतर-विश्लेषण (Gap Analysis) कराने का निर्देश जारी किया गया है। वर्तमान में राज्य के 25 जिला अस्पतालों में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। विभाग द्वारा सभी जिला अस्पतालों एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में Eye OT की उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक उपकरणों के गैप एनालिसिस के आधार पर आधुनिक उपकरणों एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी जिला अस्पतालों एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में नेत्र सर्जरी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को नेत्र रोगों के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए अनावश्यक रूप से बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। इसके लिए जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को उनके नजदीकी सरकारी अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों। Eye OPD और Eye OT को आधुनिक उपकरणों एवं आवश्यक संसाधनों से सशक्त किया जा रहा है, ताकि नेत्र रोगों का समय पर उपचार और ऑपरेशन जिला स्तर पर ही संभव हो सके। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी और अनावश्यक रेफरल में भी कमी आएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी जिला अस्पतालों एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में भारतीय जन स्वास्थ्य मानक (IPHS) के अनुरूप Eye OPD एवं Eye OT में उपलब्ध उपकरणों की समीक्षा करते हुए वास्तविक आवश्यकता का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर उपकरणों की कमी की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। निर्देश में यह भी कहा गया है कि अस्पतालों में उपलब्ध उपकरणों का सत्यापन BEMMP पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोगिता की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। सभी अस्पतालों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गैप एनालिसिस रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: