गाजियाबाद : मेवाड़ परिवार ने भी लगाया एक पेड़ मां के नाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ परिवार ने भी लगाया एक पेड़ मां के नाम

Mewar-ghaziabad
गाजियाबाद (संवाददाता)। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के निर्देश पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल  ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: