सीहोर : विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक सुदेश राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

सीहोर : विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक सुदेश राय

Sehore-mla-meet-cm
सीहोर। मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट वार्ता की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में जारी जनहितेशी  विकास कार्यों और आगामी विकास योजना की जानकारी दी। विधायक सुदेश राय ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति और धनराशि आवंटन को लेकर भी मुख्यमंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायक सुदेश राय के द्वारा रखे गए जनहितेशी निर्माण कार्य योजनाओं को शीघ्र ही प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक सुदेश राय ने हृदय से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: