दिल्ली : पैरा एथलीट्स कर सकेंगे बड़े टूर्नामेंट की तैयारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

दिल्ली : पैरा एथलीट्स कर सकेंगे बड़े टूर्नामेंट की तैयारी

Para-athelite-delhi
नई दिल्ली, 25 जुलाई : किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़े टूर्नामेंट से पहले सही सहयोग और भरोसा मिलना बेहद जरूरी होता है। यही साथ खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाता है और उन्हें अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान लगाने का मौका देता है। इसी सोच के साथ एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया है। कंपनी अब 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन में भारतीय पैरालंपिक दल की प्रिंसिपल पार्टनर होगी। साथ ही, ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय टीम की ऑफिशियल लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर भी रहेगी।


इससे पहले एसबीआई लाइफ ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के दौरान भी भारतीय पैरा खिलाड़ियों का साथ दिया था। अब कंपनी खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहती है, ताकि दूसरे लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें। एसबीआई लाइफ के चीफ, ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय पैरा एथलीट्स अपने हौंसले और मेहनत से यह साबित कर रहे हैं कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। वहीं, भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि ऐसे सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी करने और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने का आत्मविश्वास मिलता है। यह साझेदारी सिर्फ खिलाड़ियों का साथ देने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश में पैरा खेलों को आगे बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को प्रेरित करने की दिशा में भी एक अहम् कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं: