ताजपुर/समस्तीपुर, 24 जुलाई (संवाददाता) । भूमि, बासगीत पर्चा, प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता, राशनकार्ड, पहुंचपथ, योगियामठ, बहेलिया टोला, आलू मंडी आदि जर्जर सड़क बनाने सहित दलित-गरीबों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों की मांगों को लेकर भाकपा (माले) एवं बिहार प्रदेश खेत मजदूर सभा (खेग्रामस) द्वारा शनिवार को ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज समेत अन्य नेताओं के नेतृत्व में ताजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगों को बुलंद करने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान के दौरान रहीमाबाद एवं चित्रसेन पोखर में खेग्रामस का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें 45 नए लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। भाकपा (माले) नेताओं ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को भूमि और बासगीत पर्चा, पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ, बंद राशनकार्ड चालू करने, जरूरतमंदों का नया राशनकार्ड बनाने, गांवों में पहुंचपथ सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों एवं आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Home
बिहार
समस्तीपुर : विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ताजपुर प्रखंड-अंचल का घेराव, तैयारी पूरी : सुरेंद्र
समस्तीपुर : विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ताजपुर प्रखंड-अंचल का घेराव, तैयारी पूरी : सुरेंद्र
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें