पटना : संजय सरावगी के नेतृत्व में सदाकत आश्रम में भाजपाइयों ने की लूटपाट और मारपीट : राजेश राठौड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

पटना : संजय सरावगी के नेतृत्व में सदाकत आश्रम में भाजपाइयों ने की लूटपाट और मारपीट : राजेश राठौड़

Bihar-congress-attack-bjp
पटना, 23 जुलाई (रजनीश के झा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा के पोषित गुंडे, विधायक, विधान पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ऐतिहासिक सदाकत आश्रम जो देश के पहले राष्ट्रपति स्व. राजेंद्र प्रसाद के कर्मभूमि में लूटपाट और मारपीट के साथ घिनौना कृत्य किए। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में इतना घृणित कार्य अब तक नहीं देखा गया है जहां सत्तारूढ़ दल के द्वारा देश के मुख्य विपक्षी दल के कार्यालय में पिछले गेट से घुसकर स्टाफ क्वार्टर से महिलाओं के साड़ियों और पूजा सामग्री के साथ कई खाने पीने की वस्तु की लूटपाट की गई। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कल सदाकत आश्रम पर भाजपाईयों के द्वारा किए गए हमले पर कही।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि जैसे ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में यह जानकारी मिली कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा के लोग सदाकत आश्रम के समक्ष प्रदर्शन को आ रहे हैं वैसे ही बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और अध्यक्ष राजेश राम पुष्प गुच्छ के साथ आश्रम के मुख्य द्वार पर स्वागत के लिए मौजूद थे लेकिन भीड़ के नजदीक आते ही संजय सरावगी के नेतृत्व में जिन्हें कार्यकर्ता समझा जा रहा था वें भाजपा संपोषित गुंडे निकले और उन्होंने लाठी डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। भारतीय लोकतंत्र के लिए ये काला दिन था जब नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक पर संसद में बहस और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया तो उन्हें लहूलुहान कर हिरासत में लिया गया। इसके बाद देश भर में छात्रों ने विरोध दर्ज कराया लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संपोषित गुंडों के साथ कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर ही हमला कर दिया। यह लोकतंत्र में विपक्ष की और छात्रों की आवाज दबाने का बलपूर्वक कुत्सित प्रयास ही कहा जाएगा जहां सत्तारूढ़ दल के द्वारा ऐसे गुंडों की तरह हमला और स्टाफ क्वार्टर से लूटपाट का कृत्य किया गया। जबरन सत्ता के हनक में उक्त हमारे ही कार्यकर्ताओं पर एफआईआर कराया गया। आज कड़ी मशक्कत के बाद हमारी ओर से भी पुलिस को सनहा दिया गया जिसके एफआईआर में परिणत होने का इंतजार रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: