सीहोर : पार्टी की एकता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को सर्वोपरि : पूर्व मंत्री अजय सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

सीहोर : पार्टी की एकता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को सर्वोपरि : पूर्व मंत्री अजय सिंह

Sehore-congress
सीहोर। गुरुवार को  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत शहर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों से भेंट की। इस मौके पर मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव के निवास पर पहुंचे इस मौके पर उन्होंने कांग्रेसजनों को जागरूक किया।  विभिन्न जनसंपर्क अभियानों और सम्मेलनों में अजय सिंह ने पार्टी की एकता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार में जनता परेशान है, इसलिए हमें जनता की आवाज बनकर पार्टी को एक बार फिर से मजबूत कर आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती, ओम वर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, हरपाल ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, तारा यादव, योगेन्द्र राय, राजा प्रजापति, मुनव्वर मामू, लालू यादव, मंजीद अंसारी, इरफान लाला आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: