पटना (संवाददाता) । बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है. भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी पटना में शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य रोड शो निकाला. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की. उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का रोड शो पटना के भट्टाचार्यरोड से शुरू हुआ. यह काफिला कदमकुआं होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचा. पूरे रास्ते भाजपा के झंडों और बैनरों से सड़कें सजी रहीं. बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक रोड शो में शामिल हुए.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी खुले वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते रहे. रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मंत्री सरवन कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित एनडीए के कई घटक दलों के नेता मौजूद रहे.रोड शो में शामिल बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि ''रोड शो में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि बांकीपुर की जनता भाजपा के साथ है. एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे.'' रोड शो में बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं की संख्या उमड़ी हुई थी.
सोमवार, 27 जुलाई 2026
पटना : बांकीपुर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन और सम्राट चौधरी ने किया रोड शो
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें