मुंबई : AI क्लाउड का महाधमाका, ESDS आईपीओ से बाजार में हलचल! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

मुंबई : AI क्लाउड का महाधमाका, ESDS आईपीओ से बाजार में हलचल!

  • ESDS का विस्फोटक आईपीओ : AI, क्लाउड और डेटा सेंटर की तिकड़ी से भविष्य पर नजर!

Ai-cloud-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के तेजी से उभरते AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार में ESDS सॉफ्टवेयर सलूशन लिमिटेड बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 28 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक खुलेगा और इसके लिए ₹408 से ₹429 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 34 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। 2005 में स्थापित ESDS AI-सक्षम क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने ₹4,722.10 मिलियन का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया और उसके ग्राहक आधार में 2,501 ग्राहक शामिल रहे। कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसका ऑस्ट्रेलिया स्थित एक AI कंपनी के साथ करीब US$1.25 बिलियन का रणनीतिक समझौता है। इसके तहत लगभग 8,208 NVIDIA B300 GPUs वाला समर्पित AI इंफ्रास्ट्रक्चर क्लस्टर तैयार किया जाना है। ऐसे समय में जब AI कंप्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है, ESDS का IPO निवेशकों के लिए सिर्फ एक बाजार पेशकश नहीं, बल्कि AI क्लाउड और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के अगले बड़े दौर पर दांव बनकर उभर रहा है।. 

कोई टिप्पणी नहीं: