मुंबई : AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 अगस्त 2026

मुंबई : AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार

Allu-arjun-new-avtar
मुंबई (अनिल बेदाग)। पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हर फिल्म और हर नया लुक अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है। अब लोकेश कनगराज के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा। सूत्र का दावा है कि अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज ने इस लुक पर काफी रिसर्च और एक्सपेरिमेंट किए हैं। दोनों की कोशिश है कि किरदार की स्टाइलिंग सिर्फ आकर्षक न लगे, बल्कि उसकी पूरी शख्सियत और कहानी को भी पर्दे पर बयां करे। यही वजह है कि इस लुक को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। अल्लू अर्जुन अपने किरदारों में पूरी तरह ढलने के लिए जाने जाते हैं। 'आर्या’ से ‘पुष्पा’ तक उन्होंने हर बार अपना अलग रंग दिखाया है। दूसरी ओर, लोकेश कनगराज की फिल्मों की खास पहचान उनके दमदार किरदार और यूनिक विजुअल स्टाइल हैं। ऐसे में दोनों का साथ आना निश्चित रूप से खास होने वाला है। अल्लू अर्जुन की एटली निर्देशित ‘राका’ और ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ जैसी फिल्मों ने भी दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब निगाहें AA23 के इस रहस्यमयी और संभावित आइकॉनिक लुक पर टिकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: