मुंबई : ‘कहो तो’ में गूंजा प्यार, अरमान मलिक की आवाज़ ने छुआ दिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 अगस्त 2026

मुंबई : ‘कहो तो’ में गूंजा प्यार, अरमान मलिक की आवाज़ ने छुआ दिल

Arman-malik-song
मुंबई (अनिल बेदाग): युवा प्रेम, दोस्ती और दिल की उलझी भावनाओं को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का दूसरा गीत ‘कहो तो’ रिलीज हो गया है। अरमान मलिक की सुरीली आवाज़ में सजा यह रोमांटिक गीत प्यार में पड़ने, किसी के करीब आने और रिश्ते को आगे बढ़ाने की खूबसूरत भावनाओं को बेहद सहज अंदाज़ में पेश करता है। ज़ी म्यूज़िक कंपनी के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख संगीत मंचों पर रिलीज हुआ ‘कहो तो’ आधुनिक संगीत और सूफियाना कव्वाली का दिलकश मेल है। वीर पहाड़िया और आफिया सैयद पर फिल्माया गया यह गीत उन जज़्बातों को आवाज़ देता है, जिन्हें महसूस करना आसान लेकिन शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है।


गीत के बोल सचिन उर्मतोश ने लिखे हैं और संगीत अंकुर आर. पाठक का है। कव्वाली वाले हिस्से को अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज़ दी है। अरमान मलिक के मुताबिक, यह गीत उन्हें बॉलीवुड के उस दौर की याद दिलाता है, जब प्रेम गीत फिल्मों की पहचान हुआ करते थे। फिल्म का पहला गीत ‘अंडी बंडी’ जहां युवा मस्ती और जोश से भरपूर था, वहीं ‘कहो तो’ कहानी के रोमांटिक और भावुक पहलू को सामने लाता है। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित और गौरव वर्मा निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: