बेनीपट्टी /मधुबनी, 14 अगस्त (रजनीश के झा) । बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर खेग्रामस का सत्याग्रह आंदोलन आज दूसरे दिन जारी रहा.सत्याग्रह स्थल पर ही खेग्रामस नेत्री सुनीता देवी सदाय की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राज्य कार्यकारणी सदस्य श्याम पंडित ने कहा कि भाजपा की बुलडोजर सरकार ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है. भूमाफियाओं का मनोबल आसमान पर हैं. मधुबनी जिला में भी हजारों गरीब परिवारों का घर उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। बास आवास देने का सरकारी वायदा जुमला साबीत हो रही है। गरीबों को उचीत मजदूरी तक नहीं मिल रही है। पंचायत से लेकर प्रखंड अंचल तक भ्रष्टाचार /लूट की गंगा बह रही है। गरीबों के बच्चों का शिक्षा रोजगार का सवाल बिहार और भारत सरकार के एजेंडा में नहीं है अदानी अंबानी सरीखे कारपोरेट्स के बिकाश माडल के नक्शे में दलित गरीब गायब है. इस अन्याय के खिलाफ हजारों लाखो गरीबों को छात्र-युवा आंदोलन से प्रेरणा लेकर आगे बढना का संकल्प लेना है. सभा को फकीर पासवान, अशर्फी सदाय, आशा देवी,लालो देवी,पलटू राम, कलकरिया देवी ने संबोधित किया, जबकि लगभग एक सौ लोगों ने भाग लिया.
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
मधुबनी : खेग्रामस का सत्याग्रह आंदोलन आज दूसरे दिन जारी
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें