समस्तीपुर : कथित घटिया गेहूं आपूर्ति को लेकर भाकपा माले का विरोध, जांच में मिली अनियमितता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

समस्तीपुर : कथित घटिया गेहूं आपूर्ति को लेकर भाकपा माले का विरोध, जांच में मिली अनियमितता

  • अडानी से जुड़ी कंपनी टीसीआई (TCI) लगातार घटिया स्तर का गेहूं आपूर्ति कर रही जो भेड़-बकरी के भी खाने लायक नहीं : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
  • अधिकारी, MP-MLA समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों से भाकपा माले ने ताजपुर गोदाम एवं डीलर के यहां उपलब्ध गेहूं की जांच करने की अपील की

Cpi-ml-protest-for-pds
ताजपुर/समस्तीपुर, 13 अगस्त (रजनीश के झा) । ताजपुर प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित सरकारी गोदाम में पीडीएस के लिए आपूर्ति किए गए गेहूं की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाकपा माले ने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर अडानी से जुड़ी कंपनी टीसीआई द्वारा आपूर्ति किया गया गेहूं घटिया स्तर का है, जिसे उपभोक्ताओं ने लेने से इनकार कर दिया। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की शिकायत पर बीस सूत्री अध्यक्ष कुमार समर्पण एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण ने भाकपा माले प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूं की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। बताया जाता है कि गोदाम प्रबंधक ने भी स्वीकार किया कि आपूर्ति किया गया गेहूं अपेक्षित गुणवत्ता का नहीं है।  माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीब उपभोक्ताओं को खाने योग्य एवं गुणवत्तापूर्ण गेहूं-चावल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता का खाद्यान्न किसी भी स्थिति में राशन उपभोक्ताओं के बीच वितरित नहीं किया जाना चाहिए। भाकपा माले नेता ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से भी गोदाम में उपलब्ध गेहूं की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया, तो भाकपा माले आंदोलन करने को बाध्य होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: