भोपाल, 13 अगस्त : शहर में सड़क, सीवेज या किसी दूसरे काम के लिए खुदाई करते समय थोड़ी-सी सावधानी गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुँचने से बचा सकती है। इससे न सिर्फ गैस आपूर्ति में रुकावट से बचा जा सकता है, बल्कि गैस रिसाव और किसी बड़े हादसे का खतरा भी कम होता है। हाल ही में भोपाल के बागमुगलिया स्थित शिशक कांग्रेस, ज़ोरबा होटल के पास खुदाई के दौरान थिंक गैस की सिटी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस रिसाव हुआ और आसपास की कुछ आवासीय सोसायटीज़ और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पीएनजी आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। यह नुकसान बीएमसी के एक ठेकेदार द्वारा सीवेज लाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान हुआ। जानकारी मिलते ही थिंक गैस की आपातकालीन टीम मौके पर पहुँच। टीम ने पाइपलाइन के प्रभावित हिस्से को तुरंत अलग किया और जरूरी मरम्मत शुरू कर दी। कुछ ही समय में गैस आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई और स्थिति को बढ़ने से भी रोका जा सका। थिंक गैस के अनुसार, पाइपलाइन के रास्ते में रूट मार्कर, चेतावनी संकेत और आपातकालीन संपर्क बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद खुदाई शुरू करने से पहले कंपनी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। कंपनी ने जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। कंपनी ने सभी ठेकेदारों, एजेंसियों और लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की खुदाई शुरू करने से पहले ‘डायल बिफोर यू डिग’ प्रक्रिया का पालन करें और 18001025107 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें।
गुरुवार, 13 अगस्त 2026
भोपाल : सावधानी से टला गैस रिसाव का खतरा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें