समस्तीपुर : ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

समस्तीपुर : ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू

Khegramas-protest-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 13 अगस्त (रजनीश के झा) । बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले गुरुवार को ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। सत्याग्रह के दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने की। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों को पीपीएच एक्ट 1947 के तहत बासगीत पर्चा दिया जाए, सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाए, राशन सूची से गरीबों के नाम हटाने पर रोक लगाई जाए तथा सभी जरूरतमंद परिवारों को राशन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार गारंटी के लिए कानून बनाने, जी.राम.जी. योजना के तहत काम और काम का उचित दाम देने तथा गांव के मजदूरों-किसानों पर लगाए जा रहे विभिन्न प्रकार के करों को वापस लेने की मांग उठाई गई। सभा को मनोज कुमार सिंह, नीलम देवी, संजीव राय, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रमोद साह, ललिता देवी, रुबी कुमारी, पूजा कुमारी, रंजू देवी समेत भाकपा माले एवं खेग्रामस के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है, जिसके कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। खबर भेजे जाने तक प्रखंड कार्यालय परिसर में सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन जारी था और आंदोलनकारियों ने मांगों के पूरा होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: