समस्तीपुर : ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले का प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

समस्तीपुर : ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले का प्रदर्शन

Cpi-ml-samastipur-protest
ताजपुर/समस्तीपुर, 13 अगस्त (रजनीश के झा) । प्रति यूनिट साढ़े चार किलो राशन वितरण के खिलाफ 5 किलो राशन देने, राशन में कटौती बंद करने, राशन कार्ड से नाम हटाने पर रोक लगाने तथा सभी गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने, छूटे नाम कार्ड में जोड़ने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि कोटे के नाम पर प्रति यूनिट राशन कटौती बंद की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में प्रति यूनिट 5 किलोग्राम राशन दिया जा रहा है, जबकि ताजपुर में कम राशन वितरण की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से जवाब देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग उठाई कि राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा जिन गरीब परिवारों का नाम सूची से कट गया है, उन्हें पुनः जोड़ा जाए। साथ ही सभी जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, नीलम देवी, मनोज कुमार सिंह तथा दीपनारायण सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के खाद्य सुरक्षा अधिकारों की रक्षा करे तथा राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: