मधुबनी : जिला भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

मधुबनी : जिला भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली

Tiranga-yatra-madhubani
मधुबनी, 13 अगस्त (रजनीश के झा) । आज गुरुवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा 2026 अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जी के नेतृत्व में टाउन क्लब मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो रेलवे स्टेशन, गंगासागर चौक ,महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक, नीलम चौक स्थित शहीद गणेशी साह ,अकलू महतो प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन और थाना चौक पर तिरंगा यात्रा  कार्यक्रम का समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और सभी देश प्रेमी तिरंगा हाथ में लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम ,तिरंगा हमारी आन बान शान है के नारों से पूरा देश भक्ति का माहौल रहा । मुख्य अतिथि पटना साहिब के विधायक सत्ता रूढ़ दल के मुख्य सचेतक माननीय रत्नेश कुशवाहा ने तिरंगा यात्रा में कहा कि तिरंगा देश की आन बान का प्रतीक है तथा इनका सम्मान और राष्ट्र प्रेम प्रत्येक नागरिकों की जिम्मेदारी है । विधान परिषद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में देशभक्ति ,राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा में आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधान परिषद जिला प्रभारी अर्जुन सहनी ,पूर्व जिला अध्यक्ष भागेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह सुबोध चौधरी रंजीत यादव, मनोज कुमार मुन्ना, संतोष भगत ,राधा देवी, प्रशांत ठाकुर ,सतीश ठाकुर, शिव शंकर पांडे संजय पांडे ,अमरनाथ प्रसाद, रणधीर खन्ना ,पवन शाह ,   लोजपा जिला अध्यक्ष अनुपम राजा, विनोद प्रसाद ,आदित्य झा, कन्हैया साह,रणधीर खन्ना दीपक यादव ,प्रशांत राय, संजय महतो ,राजीव झा, शेखर सुमन गिरधारी झा माला देवी ,मीन देवी, प्रतिमा रंजन, चंद्रवीर यादव ,चंदन  पासवान, वागीशकांत झा, रीना सर्राफ, प्रभात रंजन,  आयुष सिंह ,नागेंद्र राउत, जगरनाथ राय, पंकज राठौर, बिनो   राम,नवल झा ,वरुण लाल दास, अशोक राम, रविरंजन, रवि महतो मनीष करण सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: