- खा गया चीनी,पी गया तेल - देखो भाई मोदी का खेल
- रोको महंगी बांधों दाम - नहीं तो होगा नींद हराम

ताजपुर/समस्तीपुर, 27 अगस्त (संवाददाता) । बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के आह्वान पर गुरुवार को ताजपुर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जुलूस गांधी चौक से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने की। सभा को आसिफ होदा, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, मोतीलाल सिंह, मकसुदन सिंह, दिनेश राय, शंकर महतो आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है। रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, चीनी, सब्जी तथा अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में केंद्र सरकार विफल रही है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं पेट्रोल, चीनी, प्याज, सरसों तेल, रिफाइन आदि सामग्रियों की कीमत में कमी लाने, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्री को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने तथा आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेग्रामस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की महंगाई को बढ़ाने वाली कारपोरेट एवं अमीर परस्त नीतियों की आलोचना करते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला फूंका गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें