मुंबई (अनिल बेदागq): भारतीय ज्वैलरी बाजार में अपनी पहचान रखने वाली दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड अब पूंजी बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी का पहला आईपीओ 1 सितंबर 2026, मंगलवार को खुलेगा और 3 सितंबर 2026, गुरुवार को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹168 से ₹177 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 84 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 84 शेयरों के गुणकों में निवेश किया जा सकेगा। कंपनी के इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी के कुल 8.20 करोड़ इक्विटी शेयर बकाया हैं। कंपनी की इस पहली सार्वजनिक पेशकश को ज्वैलरी कारोबार में उसके विस्तार और पूंजी बाजार में बढ़ती सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी की ओर से कहा गया, “यह आईपीओ दीपा ज्वेलर्स के लिए विकास की अगली पारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और निवेशकों को कंपनी की यात्रा में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।”
शनिवार, 29 अगस्त 2026
मुंबई : गहनों की चमक के साथ बाजार में दस्तक, दीपा ज्वेलर्स का आईपीओ 1 सितंबर से
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें