समस्तीपुर : ताजपुर में खाद उपलब्धता को लेकर प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 अगस्त 2026

समस्तीपुर : ताजपुर में खाद उपलब्धता को लेकर प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक

Fertilizer-meeting-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 31 अगस्त (संवाददाता) ।  खरीफ फसलों की बुआई एवं खेती के मौसम में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सोमवार को कृषि भवन, ताजपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रविभूषण, प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मोरबा के विधायक प्रतिनिधि सुजीत कुमार सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि, कृषि कार्डिनेटर, खाद विक्रेता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


बैठक के दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से यूरिया, डीएपी, पोटाश सहित अन्य उर्वरकों की कथित कालाबाजारी एवं किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। किसानों के प्रतिनिधियों ने मांग की कि उर्वरकों की नियमित निगरानी कर दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर जवाब देते हुए बीडीओ रवि भूषण ने कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ताजपुर के उर्वरक दुकानों में जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरकों का विवरण व्हाट्सएप समूह में साझा करें, ताकि किसानों और प्रशासन को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। बैठक में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: