मुंबई (अनिल बेदाग)। इस स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी का संदेश एक नए और पर्यावरण-संवेदनशील अंदाज में सामने आ रहा है। ओटररी द्वारा संचालित रिफाइबर ने ‘अनयूज्ड कपड़ों से आज़ादी’ अभियान के जरिए लोगों से घरों में पड़े बेकार कपड़ों को उपयोगी संसाधन में बदलने की अपील की है। 15 अगस्त को शुरू होने वाली इस पहल में नागरिक रिफाइबर ऐप के माध्यम से घर बैठे कपड़ों का पिकअप बुक कर सकेंगे। एकत्र कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल, रिसाइक्लिंग और आगे की प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाएगा। रिफाइबर के मुंबई टेक्सटाइल सर्कुलर इकोनॉमी डेमॉन्स्ट्रेशन प्रोजेक्ट ने इस अभियान की मजबूत नींव तैयार की है। इस प्रोजेक्ट में 2.7 टन इस्तेमाल किए जा चुके कपड़े एकत्र हुए। 257 नागरिकों से मिले 275 कलेक्शन ऑर्डर 15 लॉन्ड्री पार्टनर्स की 28 शाखाओं के नेटवर्क के जरिए पूरे किए गए। रिफाइबर इनिशिएटिव के चेयरमैन श्रीकांत भांगड़िया के मुताबिक, “मुंबई के अनुभव ने दिखाया कि टेक्नोलॉजी और मौजूदा सर्विस नेटवर्क की मदद से कपड़ों के कचरे का व्यवस्थित संग्रह बड़े स्तर पर संभव है। हमारा लक्ष्य इस मॉडल को दूसरे शहरों तक ले जाना है।” वहीं ओटररी और रिफाइबर के सीओओ मनोज वनवारी कहते हैं, “टेक्सटाइल सर्कुलरिटी के लिए नागरिकों, इंडस्ट्री, सरकार और सस्टेनेबिलिटी संगठनों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।” टिसर, सीएमएआई,यूएनआईडीओ और लायंस इंटरनेशनल के सहयोग से चल रही यह पहल मुंबई की सीख को देशभर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
गुरुवार, 13 अगस्त 2026
मुंबई : 15 अगस्त पर रिफाइबर की पहल, घर बैठे होगा पुराने कपड़ों का रिसाइक्लिंग पिकअप
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें